Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कई जगह हुई बारिश,कुछ जगह ओले भी गिरे

rain in rajasthanrain in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। उदयपुर जिले में भी बुधवार सुबह कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। rain in rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की, मध्यम बारिश दर्ज की गई है। बीती रात बीकानेर और नागौर में कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश नोहर हनुमानगढ़ में 20 और पूर्वी राजस्थान के नारायणा जयपुर में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। rain in rajasthan

पूर्वानुमान आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना। इस दौरान कहीं कहीं अचानक तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने तथा ओलावृष्टि होने की भी प्रबल संभावना है। गुरूवार से आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि 19 फरवरी को पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version