Site icon AR Live News

6 होटल-रेस्टोरेंट ग्रुप पर आयकर छापा: उदयपुर, जयपुर, कोटा सहित 6 शहरों में चल रही कार्रवाई

income Tax raids on sierra hotel udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान आयकर विभाग के अन्वेषण शाखा की टीमों ने बुधवार सुबह प्रदेश के 6 होटल-रेस्टोरेंट ग्रुप और उनके संचालकों के 33 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें जयपुर के कान्हा रेस्टोरेंट ग्रुप पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जबकि उदयपुर के हरिदासजी की मगरी स्थित सिएरा (sierra) होटल–रेस्टोरेंट और पीछोला किनारे स्थित सन एंड मून रेस्टोरेंट, जयपुर के यो चाइना रेस्टोरेंट, कोटा के ये है जलवा रेस्टोरेंट और श्रीगंगानगर में चावलाज-2 रेस्टोरेंट पर आयकर सर्वे की कार्रवाई चल रही है। income Tax raids on 6 restaurant groups in jaipur, udaipur, kota including 6 cities of rajasthan

आयकर टीमें जयपुर, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर, करौली, हिंडोन सहित मुंबई स्थित होटल-रेंस्टोरेंट ग्रुप के संबंधित कार्यालय और अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही हैं। टीमों ने आयकर चोरी से संबंधित कई दस्तावेज और डिजीटल साक्ष्य जब्त किए हैं। यह पूरी कार्रवाई आयकर विभाग के प्रधान निदेशक (अन्वेषण) अवधेष कुमार और अपर निदेशक (अन्वेषण) भैराराम चौधरी के निर्देशन में सहायक निदेशक (अन्वेषण), अजमेर ललितेश मीणा और उपनिदेशक (अन्वेषण), जयपुर सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में चल रही है।

गोपनीय सूचना के आधार पर ये रेस्टोरेंट समूह पिछले कुछ समय से आयकर विभाग की निगरानी में थे। सूचनाओं के वेरीफिकेशन के बाद आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने प्रदेश में एक साथ छापेमारी की। बड़े स्तर पर आयकर चोरी के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version