Site iconSite icon AR Live News

जेजेएम घोटाला: एसीबी ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

jal jeevan mission scam ACB arrests 9 officials of phedjal jeevan mission scam ACB arrests 9 officials of phed

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जल जीवन मिशन घोटाले की जांच के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गठित एसआईटी ने आज मंगलवार अल सुबह छापेमारी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसीबी के अनुसार जल जीवन मिशन में हुए भ्रष्टाचार के आरोप में पीएचईडी के मुख्य अभियंता प्रशासन दिनेश गोयल, मुख्य अभियंता ग्रामीण केडी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुभांशु दीक्षित, अक्षय उर्जा वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा, मुख्य अभियंता चूरू निरिल कुमार, निलंबित अधिशाषी अभियंता विशाल सक्सेना, सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य अभियंता अरूण श्रीवास्तव, सेवानिवृत मुख्य अभियंता डीके गौड, सेवानिवृत अधीक्षण अभियंता महेन्द्र प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया गया है। jal jeevan mission scam : ACB arrests 9 officials of phed

एसीबी के अनुसार प्रकरण संख्या 245/2024 के अनुसंधान से फर्म मैसर्स श्री गणपति ट्यूबवैल कम्पनी प्रोपराईटर महेश मित्तल व फर्म मैसर्स श्री श्याम ट्यूबैवल कम्पनी प्रोपराईटर पदमचन्द जैन द्वारा इरकॉन इन्टरनेशनल लिमिटेड के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उच्च स्तर के अधिकारियों के साथ मिली भगत कर राजस्थान राज्य में उपरोक्त दोनों फर्मों के नाम जारी विभिन्न टेण्डरों में इरकॉन इन्टरनेशनल लि. के फर्जी कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र लगाकर करीब 960 करोड रूपये के टेण्डर प्राप्त कर करोडो रूपयों का भ्रष्टाचार करना प्रकट हुआ।

इसके अतिरिक्त पीएचईडी के उच्च स्तर के अधिकारियों द्वारा आपराधिक मंशा से मेजर प्रोजेक्टस (50 करोड रूपये से उपर) की निविदाओं में साइट विजिट प्रमाण-पत्र की बाध्यता को नियमो के विरूद्ध निविदा में शामिल कर बोली दाताओ की पहचान को उजागर कर टेण्डर पुलिंग करने के फलस्वरूप अप्रत्याशित उंचे टेण्डर प्रीमियम प्राप्त हुए, जिनका पीएचईडी के अधिकारियो द्वारा अनुमोदन कर व्यापक स्तर पर हजारों करोडो रूपयों का भ्रष्टाचार करने के तथ्य अनुसंधान से स्पष्ट हुए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version