Site iconSite icon AR Live News

हॉस्पिटल में भर्ती पंजाब सीएम भगवंत को मारने ब्लास्ट की धमकी भरा ईमेल आया

bomb blast threat email to Punjab CM bhagwant mann threat email says he is infected with Poloniumbomb blast threat email to Punjab CM bhagwant mann threat email says he is infected with Polonium

एआर लाइव न्यूज। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती है और मंगलवार को फोर्टिस हॉस्पिटल सहित 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जैसे ही ई-मेल देखा गया पंजाब पुलिस में हड़कंप मच गया है। सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पूरे हॉस्पिटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। सीएम भगवंत मान को सोमवार को मोगा में हुए एक रैली से लौटने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने पर हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था।

ईमेल में सीएम भगवंत मान को लेकर दावा किया गया है कि उन्हें पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वह बच गए तो उसका भी वही हश्र होगा जो बेअंत का हुआ था। फोर्टिस अस्पताल से अब सीएम भगवंत मान की लाश ही निकलेगी। गौरतलब है कि पंजाब के दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह की चंडीगढ़ सचिवालय में मानव बम से ब्लास्ट कर हत्या करवायी गयी थी। इस हमले में 16 अन्य लोग भी मारे गए थे।

मोहाली एसपी के अनुसार यहां बम निरोधक दस्ते तैनात कर दिए हैं और वे लगातार चेकिंग कर रहे हैं। सीएम सिक्योरिटी के साथ पुलिस टीमें अलर्ट हैं। फोर्टिस अस्पताल के साथ मोहाली के 16 स्कूलों को भी धमकी मिली है। जहां छुट्‌टी करवा दी गई है।

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ को भी मंगलवारको बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। हाईकोर्ट प्रशासन के ईमेल पर धमकी भरा मेल भेजा गया। मेल मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मुकदमों की सुनवाई एक घंटे के लिए रोक दी गयी। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे, सुरक्षा दस्तों की ओर से हाईकोर्ट की मुख्य भवन की गहनता से जांच की गई, हालांकि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version