Site iconSite icon AR Live News

घर से लाखों के जेवर-नकदी चोरी: तीन घंटे के लिए काम से गया था परिवार

udaipur theft in house in badgaonudaipur theft in house in badgaon

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर शहर के बड़गांव थाना क्षेत्र के मनोहरपुरा स्थित घर में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। परिवार काम से बाहर गए हुए थे। सीसीटीवी कैमरे में कार से आए बदमाशों की वारदात कैद हुई है। सूचना पर बड़गांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। udaipur theft in house in manoharpura badgaon

जानकारी के अनुसार मकान मालिक तौकीर हुसैन, पत्नी के साथ रविवार रात 7.30 बजे काम से बाहर गए हुए थे। करीब तीन घंटे बाद वे 10.30 बजे घर लौटे तो घर के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा मिला। चेक करने पर पता चला घर से बदमाश 30 से 40 तोला सोने और चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए हैं। बदमाश बिना नंबर की स्विफ्ट कार से घर तक आए थे। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की वारदात दिख रही है। बदमाशों ने रात करीब 10 से 10.20 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार इन्हीं बदमाशों की कार कुछ समय पहले नीमच खेड़ा क्षेत्र में भी घूमती दिखाई दी थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बदमाश क्षेत्र में घूमकर रैकी करते हैं और जहां भी घर कुछ देर के लिए बंद दिखे वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एक-दो घंटे काम के लिए भी घर से जाना मुश्किल हो गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version