Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में अगले दो दिन बारिश की संभावनाः तेज हवाएं भी चल सकती

chance of Rain in many parts of Rajasthan on February 17th and 18thchance of Rain in many parts of Rajasthan on February 17th and 18th

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 17 फरवरी को उत्तर पश्चिमी और उत्तरी तथा पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बादल छाए रहने व दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। chance of Rain in many parts of Rajasthan

जयपुर स्थित मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में होने व कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की, मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने की संभावना है। chance of Rain in many parts of Rajasthan

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने पर 17 और 18 फरवरी को राजस्थान में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आएगी। वर्तमान में उदयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। बारिश के पूर्वानुमान के साथ ही मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version