Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक यूनिक्वेस्ट: गायन-नृत्य, तो किसी का स्पीच और क्विज में दिखा टेलेंट

udaipur Pacific Uniquest of pacific university faculty of managementudaipur Pacific Uniquest of pacific university faculty of management

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट द्वारा आयोजित ऑल इण्डिया मैनेजमेन्ट फेस्ट यूनिक्वेस्ट-2026 छात्राओं के उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। फेस्ट में देश के विभिन्न कॉलेजों से आए 250 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। किसी ने सिंगिंग और डांसिंग से तो किसी ने स्पीच और क्विज तो किसी ने फेस पेंटिंग के जरिए अपनी बात दूसरों तक पहुंचायी और प्रतिभा का परिचय दिया। Pacific Uniquest: Singing and dancing, speeches and quizzes showcase their talents

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट के डीन प्रो. दिपिन माथुर ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे स्टूडेंट्स की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में जानने सीखने की प्रक्रिया चलती रहती है। सीखने की इसी प्रक्रिया का हिस्सा है ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में रूटीन पठन-पाठन से हटकर विद्यार्थी जब ऐसे फेस्ट में भाग लेता है तो उनके व्यक्तित्व में निखार आता है। उसका संकोच दूर होता है। इसी उद्देश्य से पेसिफिक द्वारा विगत 21 वर्षों से प्रति वर्ष इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है।

फेस्ट संयोजक डॉ. गौरव कुमार जोशी, डॉ. खुशबु अग्रवाल तथा डॉ. मारूफा सादड़ीवाला ने बताया कि पेसिफिक युनिक्वेस्ट में डिबेट सर्वश्रेष्ठ वक्ता, जनरल क्विज, फेस पेटिंग, बिजनेस प्लान, पोस्टर मेकिंग, गायन और डांस सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। विजेता स्टूडेंटृस को समापन समारोह में सम्मानित किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं। करें

Exit mobile version