Site iconSite icon AR Live News

एडवांस्ड जायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट प्रोग्राम में लाइव सर्जरी वर्कशॉप

udaipur geetanjali dental college Live Surgery Workshop in Advanced Zygomatic Implantology and Immediate Implant Programudaipur geetanjali dental college Live Surgery Workshop in Advanced Zygomatic Implantology and Immediate Implant Program

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट उदयपुर के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा आज शनिवार को एडवांस्ड जायगोमैटिक इम्प्लांटोलॉजी एंड इमीडिएट इम्प्लांट पर दो दिवसीय लाइव सर्जरी कोर्स का शुभारंभ हुआ। विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन देशभर से आए 350 प्रोस्थोडॉन्टिस्ट, ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन, पेरियोडॉन्टिस्ट, फैकल्टी मेम्बर्स, पीजी एवं यूजी स्टूडेंट्स ने भाग लिया। udaipur geetanjali dental college Live Surgery Workshop in Advanced Zygomatic Implantology and Immediate Implant Program

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों द्वारा जायगोमैटिक इम्प्लांट की उन्नत तकनीकों, इमीडिएट लोडिंग प्रोटोकॉल, टेरिगॉइड इम्प्लांट्स, जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों में ट्रीटमेंट प्लानिंग तथा डिजिटल इम्प्लांटोलॉजी पर विस्तृत वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए गए। लाइव सर्जरी डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रतिभागियों को जटिल केस मैनेजमेंट की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, जिससे उन्हें आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री की नवीनतम तकनीकों को समझने का अवसर मिला।

इम्प्लांट प्रोग्राम के मुख्य अतिथि गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल रहे, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम उन्नत एवं आधुनिक इम्प्लांट दंत चिकित्सा तकनीक प्रगति के प्रतीक हैं, विशेषकर जटिल क्लिनिकल परिस्थितियों के उपचार में। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव सर्जिकल डिमॉन्स्ट्रेशन तथा हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्रों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि गीतांजली हॉस्पिटल के सीईओ ऋषि कपूर मौजूद रहे। ओर्गेनईजिंग चेयरमैन डॉ बालाजी मनोहर व सेक्रेटरी डॉ ज्योति कुंडू, वरिष्ठ विशेषज्ञ मैक्सिलोफेशियल सर्जन एवं इम्प्लांटोलॉजिस्ट डॉ संकल्प मित्तल द्वारा संबंधित विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version