Site iconSite icon AR Live News

चाकू की नोंक पर वृद्धा से लूटपाट: घर में घुसकर बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

udaipur old woman robbed at knifepoint in gogundaudaipur old woman robbed at knifepoint in gogunda

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। गोगुंदा थाना क्षेत्र के अवानी के खेजड़ियाखेत गांव में बस्ती के बीच बुधवार रात करीब 1 बजे बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू की नोंक पर वृद्धा के साथ लूटपाट की। बदमाशों ने वृद्धा का गला और मुंह दबाकर उसके सिर पर पहना बोर, नाक की नथ, कान की झुमकियां जबरन तोड़ ले गए, इससे वृद्धा लहुलुहान हो गयी, बदमाश वृद्धा के पैर में पहने चांदी के कड़े तोड़ रहे थे, वृद्धा के पति जाग गए तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। घर में वृद्ध दंपत्ति के चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में जाग हो गयी, तो बदमाश फरार हो गए। सूचना पर गोगुंदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए और बदमाशों की तलाश कर रही है। udaipur old woman robbed at knifepoint in gogunda

उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन यह दूसरी वारदात है। 10 फरवरी की रात बाघपुरा थाना क्षेत्र के बुझा झल्लारा फला स्थित घर में सो रही महिला के साथ इसी प्रकार लूटपाट हुई थी। अज्ञात बदमाश घर में घुसे, चाकू की नोक पर महिला के पहने जेवर लूटे। महिला के विरोध करने पर मारपीट कर चाकू से वार कर घायल कर दिया था।

वृद्धा मोहनी बाई पत्नी कुशाल सिंह बेहद घबरायी हुई हैं। आपबीती सुनाते हुए मोहनी बाई ने बताया कि वह घर के अंदर कमरे में सो रही थीं, कमरे में पति भी सो रहे थे। रात करीब 1 बजे कुछ बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने उनका (वृद्धा) का गला-मुंह दबा दिया और चाकू दिखाकर उनके पहने सोने का बोर, नथ और झुमकियां खींच कर तोड़ लिए। वृद्धा के पैर में पहने चांदी के कड़े बदमाश तोड़े ही रहे थे कि उनके पति कुशाल सिंह जाग गए। वे बदमाशों को देख चिल्लाए तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की। वृद्ध दंपत्ति के पुत्र ने बताया कि चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घर और आस-पड़ोस में जाग हो गयी तो बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाश करीब 4 तोला सोने के जेवर लूट ले गए।

ग्रामीणों ने कहा वृद्ध दंपत्ति के घर में पूरा परिवार सो रहा था और घर भी आबादी बस्ती में है। इसके बावजूद बदमाश बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अब तक रात को सोने से भी डर लगता है कि कहीं बदमाश न घुस आएं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version