Site iconSite icon AR Live News

मेगा रोजगार मेलाः 350 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, मौके पर मिले ऑफर लेटर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हिंदुस्तान जिंक के जिंक कौशल, उदयपुर द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आए 600 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार एवं कौशल मूल्यांकन के बाद 350 से अधिक युवाओं का चयन किया गया, वहीं कई युवाओं को तो रोजगार मेले में ऑन द स्पॉट ऑफर लेटर प्रदान किए गए। Mega Job Fair by zinc kaushal udaipur: 350 youth gets job, many received offer letters on the spot

इस रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को बैंकिंग, फाइनेंस, हॉस्पिटेलिटी, रिटेल, मैन्युफैक्चरिंग, आईटी और सिक्योरिटी जैसे विविध क्षेत्रों में करियर बनाने का अवसर प्राप्त हुआ। यह मेला न केवल रोजगार उपलब्ध कराने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, आशा और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सफल रहा।

मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ रोजगार कार्यालय से नवीन एवं जिंक स्मेल्टर देबारी की हेड सीएसआर रुचिका चावला ने किया। उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने जिंक कौशल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को केवल डिग्री नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल और सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को उद्योगों से सीधे जोड़ते हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करते हैं।

मेगा रोजगार मेले में 600 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। सुबह से ही जिंक कौशल परिसर में युवाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया।

Exit mobile version