Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा अध्यक्ष बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस

Notice of a resolution for the removal of Om Birla from the office of Speaker, Lok SabhaNotice of a resolution for the removal of Om Birla from the office of Speaker, Lok Sabha

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। लोकसभा महासचिव को सौंपे गए नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। Notice of a resolution for the removal of Om Birla from the office of Speaker Lok Sabha

मंगलवार को सचिवालय को स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दे दिया गया है। बजट सत्र के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं देने के मुद्दे पर विपक्षी सांसद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं। कांग्रेस सपा व अन्य कई विपक्षी दलों के सांसदों ने हस्ताक्षर किए, लेकिन टीएमसी ने इस मामले से दूरी बना ली है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि स्पीकर को हटाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 94-सी के तहत लोकसभा सचिवालय को नोटिस दिया गया है। नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। Notice of a resolution for the removal of Om Birla from the office of Speaker Lok Sabha

विपक्षी सांसदों का आरोप है कि स्पीकर सदन में पक्षपाती रवैया अपनाते हैं। विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। विपक्ष के आठ सांसदों को मनमाने ढंग से निलंबित कर दिया गया है । कई मौकों पर विपक्षी दलों के नेताओं को बोलने की अनुमति ही नहीं दी गई, जबकि यह उनका मौलिक अधिकार है। नोटिस में बताया गया कि अनुच्छेद 94(सी) के तहत नोटिस दिया गया है क्योंकि स्पीकर खुलेआम पक्षपात कर रहे हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version