Site iconSite icon AR Live News

पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ “रुद्र शक्ति” समीक्षात्मक युद्धाभ्यास

army commander reviews exercise rudra shakti at pokhran firing rangearmy commander reviews exercise rudra shakti at pokhran firing range

जोधपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पोरखण फायरिंग रेंज में रूद्र ब्रिगेड द्वारा ऑल आर्म्स समीक्षात्मक युद्धाभ्यास रूद्र शक्ति का आयोजन हुआ। दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने युद्धाभ्यास रूद्र शक्ति की समीक्षा की। लाइव फायरिंग के साथ आयोजित इस अभ्यास ने विकसित हो रहे युद्धक्षेत्र परिवेश में उच्च तीव्रता की एकीकृत सैन्य कार्रवाइयों को अंजाम देने की भारतीय सेना की क्षमता को प्रदर्शित व प्रमाणित किया। army commander reviews exercise rudra shakti at pokhran firing range

रुद्र शक्ति को पूर्व में आयोजित युद्धाभ्यास अखंड प्रहार के अनुवर्ती अभ्यास के रूप में संचालित किया गया, जिसमें मरुस्थलीय क्षेत्र में रुद्र ब्रिगेड तथा नई परिचालन अवधारणाओं का सत्यापन किया गया था। इस लाइव फायरिंग अभ्यास का उद्देश्य यंत्रीकृत बलों, तोपखाना, वायु रक्षा इकाइयों, आर्मी एविएशन के एएलएच-डब्ल्यूएसआई तथा अपाचे हेलीकॉप्टरों, मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) और काउंटर-यूएएस क्षमताओं के समन्वित उपयोग के माध्यम से युद्धक एकीकरण और परिचालन प्रभावशीलता को और सुदृढ़ करना था। इस दौरान थल, वायु और डिजिटल डोमेन में निर्बाध तालमेल का प्रभावी प्रदर्शन किया गया।

समीक्षा के दौरान सेना कमांडर ने जमीनी स्तर पर तैनात सैनिकों से संवाद किया और सभी रैंकों की उत्कृष्ट प्रशिक्षण गुणवत्ता, पेशेवर दक्षता और परिचालन तत्परता की सराहना की। उन्होंने जटिल अभियानों को गति, सटीकता और समन्वय के साथ निष्पादित करने की उनकी क्षमता की प्रशंसा की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version