Site iconSite icon AR Live News

एमबी हॉस्पिटल के कार्डियोलोजी विभाग में बनेगी एक और कैथ लैब

udaipur mb hospital cath lab will establiash in cardiology department by hindustan zinc csr fundudaipur mb hospital cath lab will establiash in cardiology department by hindustan zinc csr fund

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। संभाग के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल एमबी हॉस्पिटल की मल्टी-स्पेशलिटी सुविधाओं को हिंदुस्तान जिंक के सहयोग से अपग्रेड किया जाएगा। हॉस्पिटल परिसर में हिंदुस्तान जिंक के सीएसआर मद से बेहतर चिकित्सा सुविधाओं संबंधी विकास कार्य होंगे और इसके लिए एक मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। इसके लिए आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल विपिन माथुर और हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरूण मिश्रा ने एमओयू पर हस्ताक्षर कर दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया। udaipur mb hospital cath lab will establish in cardiology department by hindustan zinc csr fund

आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल विपिन माथुर ने कहा कि आज कार्डियोलोजी विभाग को 1 नई केथ लैब देने का एमओयू सम्पादित हुआ है। मैं इस सहयोग हेतु हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड का आभार व्यक्त करता हूं। हिन्दुस्तान जिंक एवं आरएनटी मेडिकल कॉलेज का आपसी सहयोग काफी पुराना रहा है। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा कॉलेज को कई उपकरणों के अलावा हिन्दुस्तान जिंक कार्डियोलोजी सेंटर का भवन एवं अन्य उपकरण समय-समय पर प्रदान किये गए हैं। विभाग में 1 अतिरिक्त केथ लैब मिलने से और ज्यादा मरीजो को इसकी सुविधा मिल जायेगी एवं राज्य सरकार की योजनाओ के अन्तर्गत और ज्यादा मरीजो का निःशुल्क इलाज किया जा सकेगा।

इस अवसर पर आरएनटी मेडिकल कॉलेज के हेड कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश शर्मा, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ कीर्ति, डॉ हरचरण, वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि, हिन्दुस्तान जिंक के चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर मुबारिक खान, हेड फाइनेंस कंट्रोलर राजीव पिट्टी, हेड कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशन मैत्रेयी सांखला भी उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक का मानना है कि मजबूत समाज के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं बुनियादी आवश्यकता है। यह पहल राजस्थान में जीवन रक्षक चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमें खुशी है कि हम आरएनटी मेडिकल कॉलेज के साथ मिलकर लोगों की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

इस प्रोजेक्ट का प्रमुख हिस्सा अत्याधुनिक कैथ लैब की स्थापना करना है। यह एक ऐसी लैब होगी, जहां दिल से जुड़ी जटिल प्रक्रियाओं जैसे कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंट डालने का काम आधुनिक मशीनों के जरिए किया जा सकेगा। इससे हार्ट अटैक जैसी इमरजेंसी स्थितियों में मरीजों को तुरंत और सटीक इलाज मिल पाएगा।

एमबी हॉस्पिटल स्थित हिन्दुस्तान जिंक कार्डियोलोजी सेंटर में वर्ष 2025 ओपीडी में मरीजों की सख्या 95000 तथा भर्ती मरीजों की संख्या करीब 5000 रही। विभाग में करीब 18000 मरीजों का ईको जांच, 4000 मरीजों का टीएमटी, 2000 मरीजों का आरईडीएस व 225 मरीजों का हॉल्टर किया गया। विभाग में उपलब्ध 1 मात्र कैथ लेब से करीब 2600 मरीजों की एन्जीयोग्राफी, 1350 मरीजों की एजियोप्लास्टी, 125 मरीजों के पेसमेकर एवं अन्य इम्पलांट तथा 20 मरीजों की बैलुनीग की गई। इस के अलावा टीएवीआई ईपी स्टडी एवं आरएफ एब्लेशन डिवाईस क्लोज़र एवं अन्य प्रोसिजर किये गये।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version