Site iconSite icon AR Live News

कबूतर दुकान से ले उड़ा सोने की चेन: बाजार में मची अफरा-तफरी

nagaur pigeon fly away with gold chain from jewellery shopnagaur pigeon fly away with gold chain from jewellery shop

नागौर,(एआर लाइव न्यूज)। नागौर जिले के डेगाना कस्बे स्थित सर्राफा बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब एक कबूतर ज्वैलरी शॉप के अंदर से सोने की चेन चोंच में दबाकर ले उड़ा। यह देख दुकान में काम कर रहे कारीगर के होश उड़ गए। वह कबूतर के पीछे-पीछे उसे उड़ता हुआ देखते हुए भागा, यब बात सर्राफा बाजार के अन्य व्यापारियों को पता चली तो बाजार में अफरातफरी मच गयी। हालां कि कुछ देर बाद कबूतर वह सोने की चेन बाजार में ही एक दुकान की छत पर छोड़ कर चला गया। जिसके लोगों की मदद से दुकानदार ने रीकवर लिया।

ज्वैलरी की दुकान में काम कर रहे कारीगर सामीन बंगाली ने बताया कि वह दुकान में काम कर रहा था। उसके हाथ में सोने का तार (चेन) थी। उसने वह चेन रख दी और दूसरा काम करने लगा, इतने में एक बूतर अंदर आया सोने की चेन ले उड़ा। कबूतर कुछ देर तक दुकान की छत पर ही बैठा रह, हमने उसके आस-पास जाकर काफी प्रयास किए, लेकिन उसने चेन नही छोडी। थोडी देर बार कबूतर ने वापस उड़ान भरी, तो चेन छत पर ही गिर गयी। यह घटना पूरे दिन सर्राफा बाजार में चर्चा का विषय बनी रही।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version