Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस पर फेंकी कांच की बोतल, महिला यात्री घायल

udaipur ajmer express train stone pelting woman passenger injuredudaipur ajmer express train stone pelting woman passenger injured

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन पर आज सुबह उदयपुर के देबारी के मेघवालों की घाटी गांव के पास पथराव हुआ और कांच की बोतल फेंकी गयी। अज्ञात द्वारा किए गए इस पथराव में ट्रेन के जनरल कोच की खिड़की के पास बैठी महिला यात्री घायल हो गयी। महिला को लहुलुहान देख यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रूकवायी, इसके बाद एम्बुलेंस बुलवाकर महिला यात्री को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। udaipur ajmer express train stone pelting woman passenger injured

जीआरपी थानाधिकारी गोवर्धन सिंह भाटी ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह देबारी के मेघवालों की घाटी गांव के पास की है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रेन उदयपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई थी। देबारी के मेघवालों की घाटी गांव के पास से गुजर रही थी कि किसी ने ट्रेन पर पत्थर या बोतल जैसा सामान फेंका, जो जनरल कोच में खिड़की के पास बैठी महिला यात्री को लगा। हमले में महिला यात्री शिफा के चेहरे पर चोट आयी है। यात्रियों ने चेन खींच कर ट्रेन रूकवायी। जिसके बाद घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version