Site iconSite icon AR Live News

नटराज किड्स प्लैनेट के स्पोर्ट्स डे पर बच्चों ने दिखाया खेल उत्साह

Natraj Kids Planet Bapu Nagar Badgaon Udaipur Annual Sports DayNatraj Kids Planet Bapu Nagar Badgaon Udaipur Annual Sports Day

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बापूनगर बड़गांव स्थित नटराज किड्स प्लैनेट के एनुअल स्पोर्ट्स डे  “Vitality 25–26” में बच्चों का जोश और उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। Nataraj Kids Planet badgaon udaipur

विद्यालय की डायरेक्टर श्वेता श्रीमाली ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा गोल्ड, सिल्वर मेडल एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। बच्चों ने शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के शैक्षिक विकास में खेल का भी बड़ा महत्व है। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए विद्यालय में एनुअल स्पोर्ट्स डे मनाया गया।

मुख्य अतिथि जिला सेशन जज महेंद्र दवे ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है ऐसे में खेल गतिविधियां बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि पुलिस उप अधीक्षक राजेश यादव ने कहा कि खेलों से बच्चों में अनुशासन की मजबूती आती है। विद्यालय अध्यक्ष जतिन श्रीमाली ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। वाणिज्य महाविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने बच्चों के विकास के लिए खेल गतिविधियां करने पर स्कूल प्रबंधन की सराहना की। जितेश श्रीमाली व डॉ. श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version