Site iconSite icon AR Live News

दिव्यांगों के लिए मिसाल बने डॉ.अरविंदर सिंह को डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया

Dr. arvinder Singh honoured by the Deputy Chief Minister prem chand bairwa and Bagru MLADr. arvinder Singh honoured by the Deputy Chief Minister prem chand bairwa and Bagru MLA

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिव्यांगजनों के अधिकारों और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.अरविंदर सिंह को जयपुर में हुए विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और बगरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैलाश चंद वर्मा द्वारा डॉ.अरविंदर सिंह को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। Dr. arvinder Singh honoured by the Deputy Chief Minister prem chand bairwa and Bagru MLA

डॉ. अरविंदर सिंह पेनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स के संस्थापक तथा अर्थ डायग्नोस्टिक सेंटर उदयपुर के सीईओ हैं। उपमुख्यमंत्री एवं विधायक ने पेनेशिया डिसेबिलिटी राइट्स एक्टिविस्ट्स द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में सरकारी स्तर पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के कल्याण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा समाज में समान अवसर सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

इसके पश्चात दिव्यांगजनों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, जागरूकता अभियान तथा जमीनी स्तर पर सहयोग को और मजबूत करने जैसे विषय शामिल रहे। इस दौरान यह भी उल्लेख किया गया कि राजस्थान में दिव्यांगजन आयुक्त कार्यालय में आयुक्त का पद वर्तमान में रिक्त है। सभी ने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही एक योग्य एवं संवेदनशील अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जिससे दिव्यांग अधिकारों को और मजबूती मिलेगी।

अपने संबोधन में डॉ.अरविंदर सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि मीडिया संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा सभी सरकारी विभागों की सक्रिय भूमिका से ही दिव्यांगजनों के अधिकारों का प्रभावी संरक्षण संभव है।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : डॉ. अरविंदर सिंह “संघर्ष से सफलता की अनूठी कहानी”

Exit mobile version