Site iconSite icon AR Live News

डबोक एयरपोर्ट: पिछले साल 1650607 यात्रियों ने की हवाई यात्रा

Maharana Pratap Airport Udaipur dabokMaharana Pratap Airport Udaipur dabok

देवेंद्र शर्मा,उदयपुर। उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि कोरोना काल के दौरान जरूर यात्री भार में कमी आयी थी। पिछले एक साल में ही डबोक एयरपोर्ट से 16 लाख 50 हजार 607 यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस दौरान एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही की संख्या 13821 रही। Maharana Pratap Airport Dabok Udaipur

नागर विमानन मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल द्वारा लोकसभा में चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी के लिखित सवाल के जवाब में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय में राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने लिखित में जानकारी दी है कि 2015-2016 में उदयपुर के एयरपोर्ट से विमानों की आवाजाही की संख्या 7462 रही जबकि यात्रियों(हैंडल किए गए यात्रियों) की संख्या 711187 रही। जबकि 2024-2025 में विमानों की आवाजाही की संख्या 13821 और यात्रियों(हैंडल किए गए यात्रियों) की संख्या 1650607 रही। Maharana Pratap Airport Dabok Udaipur

मंत्री ने यह जानकारी भी दी है कि हवाईअड्डे का विस्तार और यात्री सुविधाओं में सुधार, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और अन्य हवाईअड्डा प्रचालकों द्वारा की जाने वाली एक सतत प्रक्रिया है। वर्तमान में, उदयपुर हवाईअड्डे पर 887 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 एमपीपीए वार्षिक क्षमता वाले नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उदयपुर हवाई अड्डा एक घरेलू हवाई अड्डा है। किसी हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय परिचालन की शुरुआत के लिए यातायात क्षमता, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन के लिए एयरलाइनों की मांग और द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते के अलावा उचित हवाई अड्डा सुविधाओं के प्रावधान पर निर्भर करती है।

सांसद जोशी ने लिखित सवाल के माध्यम से यह जानकारी मांगी थी कि उदयपुर विमानपत्तन से प्रति वर्ष यात्रा करने वाले कुल यात्रियों की संख्या कितनी है। पिछले दस वर्षों में उक्त विमानपतन से संचालित उड़ानों की संख्या और उक्त अवधि में किए गए कार्यों का ब्यौरा क्या है। क्या उक्त विमानपत्तन के विस्तार का कोई प्रस्ताव है। क्या उक्त विमानपतन से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को प्रारंभ करने की कोई भावी योजना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version