Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल रोडवेज की बस देहरादून में खाई में गिरी,चार लोगों की मौत

dehradun hrtc bus accidentdehradun hrtc bus accident

देहरादून,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तराखंड के देहरादून जिले में मंगलवार को एचआरटीसी (हिमाचल पथ परिवहन निगम) की एक बस खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश से पांवटा जा रही थी बस। Road accident in Dehradun

बस हिमाचल पथ परिवहन निगम की थी। इसमें चालक परिचालक सहित 36 लोग सवार थे। तीन लोगों की मौके पर ही मौत है गई जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तौड़ दिया। चकराता क्षेत्र में क्वानू गांव के पास जिस जगह हादसा हुआ वहा सामने से आए एक ट्रक को साइड देने के लिए बस चालक ने बस को डामर रोड से थोड़ा नीचे उतारा। इसी दौरान यहां कच्ची जगह धंस गई और यात्रियों से भरी बस सीधे खाई में जा गिरी। Road accident in Dehradun

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इससे पहले स्थानीय लोगों ने भी घायलों को खाई से बाहर निकालने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया था। इससे समय रहते घायलों को खाई से बाहर निकाला जा सका। घटना सुबह के समय होने और समय रहते मदद मिलने से कई घायलों की जान बच गई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version