उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। मेवाड़ में चित्तौड़ जिले में कई गांवों में ओलावृष्टि भी होने से फसलों को नुकसान हुआ है। rain and hailstorm in chittorgarh rajasthan
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 13 मिलीमीटर(आधा इंच )बारिश चित्तौड़ जिले के भैंसरोडगढ़ में दर्ज हुई। रविवार रात को चित्तौड़गढ़ जिले के कई क्षेत्रों में बरसात एवं ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि ज्यादा होने से कई जगह फसलों को नुकसान भी हुआ है। प्रशासनिक स्तर पर फसल खराबें की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है। पहाड़ियों पर कोहरे का असर भी दिख रहा है। उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है। पहाड़ियों पर कोहरे का असर भी दिख रहा है। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। rain and hailstorm in chittorgarh rajasthan
दो तीन दिन जारी रहेगी बारिश की गतिविधियां
पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार दक्षिण पूर्वी राजस्थान के कोटा व उदयपुर संभाग तथा आसपास के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दो तीन दिन जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। राज्य के उत्तर पश्चिमी व पूर्वी भागों मेंं आगामी दो तीन दिन कहीं कहीं घना कोहरा भी दर्ज होने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

