Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर के बारामूला और निकोबार द्वीप समूह में आए भूकंप के झटके

earthquake in jammu kashmir and nicobar islandsearthquake in jammu kashmir and nicobar islands

नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। जम्मू-कश्मीर के बारामूला के साथ ही निकोबार द्वीप समूह में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोनों जगह रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 से अधिक मापी गई। earthquake in jammu kashmir and nicobar islands

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह 5 बजकर 35 मिनट 54 सेकंड पर 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। लोग गहरी नींद में थे तभी कंपन महसूस होने से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले आज तड़के 3 बजकर 31 मिनट पर निकोबार द्वीप समूह में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.6 से अधिक मापी गई। earthquake in jammu kashmir and nicobar islands

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version