Site iconSite icon AR Live News

बांसवाड़ा में एसीबी ने दो पुलिसकर्मियों को ट्रैप किया

banswara ACB arrested two police personnel of patan police thana Banswarabanswara ACB arrested two police personnel of patan police thana Banswara

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) बांसवाड़ा की टीम ने पाटन थाने के दो पुलिसकर्मी हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिंह को दो हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ये दोनों पाटन थाने के छोटी सरवा पुलिस चौकी पर तैनात थे। banswara ACB arrested two police personnel of patan police thana Banswara

एसीबी के अनुसार परिवादी ने एसीबी बांसवाडा चौकी पर शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि परिवादी के परिचित का अन्य लोगो के साथ विवाद हुआ था, उस विवाद में परिवादी के निजी वाहन को नुकसान पहुंचा था, परिवादी के परिचित की रिपोर्ट पर अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी और विवाद में क्षतिग्रस्त हुआ परिवादी का वाहन पाटन थाने में रखा गया था, एफआईआर दर्ज होने पर प्रकरण की जांच हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह कर रहे थे। वाहन के नुकसान की उचित राशि दिलवाने और परिवादी को वाहन सुपुर्द करने की फाईल तैयार करने की एवज में हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने स्वयं और मुंशी कांस्टेबल जयपाल सिंह के लिए रिश्वत की मांग की।

शिकायत का एसीबी ने सत्यापन किया तो हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिंह द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज एसीबी ने ट्रेप कार्यवाही करते हेडकांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version