Site iconSite icon AR Live News

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियम पर लगाई अंतरिम रोक

supreme courtsupreme court

देश भर में नए नियमों को लेकर हो रहा था विरोध

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC के विवादास्पद नए नियमों पर गुरूवार को अंतरिम रोक लगा दी है। यूजीसी के नए नियमों को लेकर राजस्थान सहित देश भर में विरोध हो रहा था। नए नियमों को लेकर छात्रों में भी गुस्सा और विरोध है। UGC new law Supreme Court of india

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि यूजीसी विनियम 2026 स्थगित रहेंगे। फिलहाल 2012 के विनियम लागू रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यदि नए नियमों में हस्तक्षेप नहीं किया गया, तो इसके खतरनाक और विभाजनकारी परिणाम हो सकते हैं। पीठ ने आशंका जताई कि नए नियम हॉस्टलों और शैक्षणिक परिसरों में अलगाव की भावना पैदा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि नए नियम पहली नजर में साफ नहीं है और उनका गलत इस्तेमाल हो सकता है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 19 मार्च को होगी। UGC new law Supreme Court of india

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version