Site iconSite icon AR Live News

महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की की प्लेन क्रैश में मौत: प्लेन में सवार सभी 5 लोगों की मौत

Maharashtra deputy CM Ajit Pawar died in plane crashMaharashtra deputy CM Ajit Pawar died in plane crash

मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एनसीपी नेता अजित पवार का बारामती के पास प्लेन क्रैश में निधन हो गया है। अजित पवार के साथ उनके चार्टर प्लेन में मौजूद दो पालयट, एक सुरक्षा कर्मी और एक महिला क्रू मेंबर सभी 5 लोगों की हादसे में मौत हुई है। प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंड करने जा रहा था, तभी क्रैश हो गया। 66 वर्षीय अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गयी है। Maharashtra deputy CM Ajit Pawar died in a plane crash

हादसे के समय अजित के चाचा शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। जानकारी मिलते ही वे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। इधर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बारामती के लिए रवाना हुए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार विमान दुर्घटना जांच बोर्ड की एक टीम मौका-मुआयना के लिए बारामती के लिए रवाना हो गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर पीएम नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम अजित पवार बारामती चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे। उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर प्लेन क्रैश हो गया विमान हादसा इतना भीषण था कि पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया और प्लेन में सवार कोई भी व्यक्ति नहीं बच सका। विमान हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

अजीत पवार महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम थे। वे 6 बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने थे, वे राज्य की महायुति सरकार के नेता के साथ-साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version