Site iconSite icon AR Live News

हिन्दुस्तान जिंक ने वेदांता मेटल बाजार पर जिंक मूल्य लॉन्च किया

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal BazaarHindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar

उदयपुर,(बिजनेस न्यूज)। भारत के 77वें गणतंत्र दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक ने अपने प्रमुख मेटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, वेदांता मेटल बाजार पर जिंक मूल्य नामक भारतीय रूपयों में लाइव प्राइसिंग मॉड्यूल लॉन्च करने की घोषणा की है। मेटल प्राइसिंग तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया “जिंक मूल्य” पूरे भारत में बिजनेस, विशेष रूप से एमएसएमई और छोटे-वॉल्यूम खरीदारों को भारतीय रुपये में पारदर्शी, रियल-टाइम मेटल कीमतें देखने, बुक करने और लॉक करने में सक्षम बनाएगा। Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar

जिंक मूल्य रूपए में लाइव लैंडेड कीमतें प्रदान करता है, जो लंदन मेटल एक्सचेंज से डायनामिक रूप से जुड़ी हुई हैं, जिससे सटीक और अप-टू-डेट मूल्य निर्धारण सुनिश्चित होगा। ग्राहक एक मजबूत डिजिटल फ्रेमवर्क के माध्यम से आसानी से लेन-देन कर सकते हैं, जो मौजूदा जुड़ाव मॉडल का पूरक है।

लॉन्च के अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अरुण मिश्रा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विजन तभी पूरा होगा, जब हर एंटरप्राइज को, चाहे वह किसी भी साइज का हो, एक्सेस, ट्रांसपेरेंसी और अवसर समान रूप से मिलेंगे। वेदांता मेटल बाजार पर जिंक मूल्य की शुरुआत के साथ, हम भारत में मेटल खरीदने के तरीके को मौलिक रूप से बदल रहे हैं, यह प्लेटफॉर्म एमएसएमई और छोटे खरीदारों को बड़े संस्थानों की तरह ही रियल-टाइम प्राइस डिस्कवरी और फैसला लेने में सक्षम बनाता है। जो ग्लोबल बेंचमार्क पर आधारित होने के बावजूद भारतीय रुपये में आसानी से ट्रांजैक्शन होता है।

2022 में लॉन्च हुआ वेदांता मेटल बाजार भारत का पहला ऑनलाइन मेटल मार्केटप्लेस है, जिसे मेटल खरीदने की प्रक्रिया को आसान और आधुनिक बनाने के लिए बनाया गया है। यह प्लेटफॉर्म एक सहज डिजिटल अनुभव देता है जो ग्राहकों को लाइव कीमतें देखने, ऑर्डर देने और पूरी पारदर्शिता के साथ एंड-टू-एंड ट्रांजेक्शन मैनेज करने की सुविधा देता है। देश भर में हजारों व्यवसायों द्वारा विश्वसनीय, वेदांता मेटल बाजार देश में धातुओं की सोर्सिंग के तरीके को बदलने में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभरा है।

Exit mobile version