Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में बादलों की सक्रियता बढ़ी : कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट

Rain and hailstorm alertRain and hailstorm alert

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में आज मंगलवार को सुबह से ही बादलों की सक्रियता नजर आ रही है। मौसम विभाग ने आज कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं कहीं बारिश और ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है। Rain and hailstorm alert

मौसम विभाग के अनुसार आज कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है। कल 28 जनवरी से राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा तेज उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। Rain and hailstorm alert

29 और 30 जनवरी को कहीं-कहीं घना कोहरा भी सुबह के समय दर्ज होने की संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 31 जनवरी व 1 फरवरी को पुनः राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version