Site iconSite icon AR Live News

भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

india-eu free trade agreementindia-eu free trade agreement

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत और यूरोपीय यूनियन ईयू में 18 सालों के इंतजार के बाद मंगलवार को फ्री ट्रेड एग्रीमेंट एफटीए हो गया है। भारत और ईयू के नेताओं ने 16वें समिट के दौरान इसका ऐलान किया। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ने इसे भारत और यूरोप की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच एक ऐतिहासिक साझेदारी बताते हुए कहा कि इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उम्मीद है कि इस समझौते के प्रावधान 2027 में लागू होंगे। इस डील के बाद भारत में यूरोपीय कारें जैसे कि बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, यूरोपीय देशों से आने वाली शराब सहित अन्य इंपोर्टेड सामान टैरिफ कम होने से सस्ते हो सकते हैं। india-eu free trade agreement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज का दिन हमेशा याद रहेगा, हमारे साझा इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ेगा। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और मैं ऐतिहासिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के संपन्न होने की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग इस समझौते को मदर ऑफ ऑल डील्स यानी सबसे बड़ा व्यापारिक करार कह रहे हैं।

उनके अनुसार, यह समझौता 140 करोड़ भारतीयों और करोड़ों यूरोपीय नागरिकों के लिए नए अवसर लेकर आया है, यह दुनिया की कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के लगभग 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार के करीब एक-तिहाई हिस्से को कवर करता है, जो इसकी वैश्विक अहमियत को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा यह समझौता व्यापार निवेश और नवाचार को बढ़ावा देगा और साथ ही हमारे रणनीतिक संबंधों को मजबूत करेगा। यह एक स्थिर समृद्ध और भविष्य के लिए तैयार आर्थिक संबंध बनाने के हमारे साझा संकल्प को दर्शाता है। आज यूरोप और भारत इतिहास रच रहे हैं। हमने एक अभूतपूर्व समझौता किया है। हमने दो अरब लोगों के लिए एक मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया है, जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा। यह तो बस शुरुआत है। हम अपने रणनीतिक संबंधों को और भी मजबूत बनाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version