Site iconSite icon AR Live News

गणतंत्र दिवस जिला स्तरीय समारोह: देशभक्ति गीतों से गूंजा गांधी ग्राउंड

udaipur republic day 2026 celebration in gandhi ground minister babulal kharadi national flag hoistedudaipur republic day 2026 celebration in gandhi ground minister babulal kharadi national flag hoisted

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के गांधी ग्राउंड में जिला स्तरीय 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण किया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी गार्ड द्वारा प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली। मंत्री खराड़ी ने प्रदेश और जिले की प्रगति को लेकर विचार व्यक्त किए और स्वतंत्रता सेनानियों सहित अन्य लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। जिला स्तरीय समारोह के अलावा शहर में जीबीएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, पेसिफिक यूनिवर्सिटी, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहित अन्य संस्थानों ने भी ध्वजारोहण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। udaipur republic day 2026 celebration in gandhi ground minister babulal kharadi national flag hoisted

इस अवसर पर समारोह में सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एसपी योगेश गोयल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण, स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में आमजन हैं उपस्थित रहे।

गणतंत्र दिवस पर जीबीएच ग्रुप के जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल, जीबीएच जनरल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन मेडिकल कॉलेज में ग्रुप चेयरमैन डॉ. कीर्ति जैन ने ध्वजारोहण किया।

समारोह में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इन बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों को ऐसे प्रस्तुत किया कि गांधी ग्राउंड तिरंगे रंग में रंगा नजर आया। बच्चे भले ही छोटे थे, मगर उनकी उमंग और उत्साह बड़ा नजर आया।

पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय (पीएमयू), भीलों का बेदला और पेसिफिक यूनिवर्सिटी, देबारी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरूआत की

कार्यक्रम का विशिष्ट आकर्षण केंद्रीय कारागृह के बंदीजन ऑर्केस्ट्रा गु्रप की प्रस्तुति रही। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर जोश और उत्साह से भरपूर प्रस्तुति दी, जिसे अतिथियों सहित दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही वंदेमातरम् गीत के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया। रेजिडेन्सी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version