नगर निगम ने ठेकेदार पर की सख्ती
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की पिछोला झील में पर्यटकों की सुरक्षा की अनदेखी कर सूर्यास्त बाद भी नाव संचालन करने पर नगर निगम ने रविवार को पांच नावे सीज कर दी।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि सुरक्षा एवं नाव संचालन व्यवस्था को लेकर नगर निगम की टीम ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सूर्यास्त बाद भी नाव संचालन किया जा रहा था। इस पर 5 नावों को सीज कर दिया गया। पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ के साथ ही यह टेंडर शर्तों का भी उल्लंघन है।
निगम की गैराज शाखा के अधिशाषी अभियंता लखनलाल बैरवा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ज्ञात हुआ कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर निगम द्वारा तय आवश्यक सावधानियां भी नहीं बरती जा रही थी। सूर्यास्त पश्चात यात्रियों को नाव में बैठाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
फतहसागर झील में भी नाव संचालन में बरती जा रही अनियमितताएं
फतेहसागर में भी मोती मगरी के सामने बोटिंग स्टैंड से नियमित सूर्यास्त के बाद रात में भी नावे चल रही है। शहर के जागरूक नागरिक इसको लेकर यूडीए आयुक्त को कई बार शिकायत कर इस तरफ ध्यान दिला चुके, लेकिन यूडीए ने कभी भी इसको गंभीरता से नहीं लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

