Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी साल के पहले “मन की बात” में बोले- हम सबका एक ही मंत्र हो- क्वालिटी, क्वालिटी और सिर्फ क्वालिटी

pm narendra modi Mann Ki Baat in year 2026pm narendra modi Mann Ki Baat in year 2026

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 जनवरी मतदाता दिवस पर वर्ष 2026 का पहला मन की बात का संबोधन किया। उनका वर्ष का पहला मन की बात का संबोधन मुख्य रूप से क्वालिटी को समर्पित रहा। उन्होंने देशवासियों, विशेषकर इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं से “कहा होती है, चलती है, चल जाएगा, यह युग चला गया। आइए इस वर्ष हम पूरी ताकत से क्वालिटी को प्राथमिकता दें।” pm narendra modi “Mann Ki Baat”

पीएम मोदी ने कहा आज मन की बात के माध्यम से मैं देशवासियों, विशेषकर इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप से जुड़े युवाओं से एक आग्रह जरूर करना चाहता हूं। भारत की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत पर दुनिया की नजरें हैं। ऐसे समय में हम सब पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है। वो जिम्मेदारी है क्वालिटी पर जोर देने की। होती है, चलती है, चल जाएगा, यह युग चला गया। आइए इस वर्ष हम पूरी ताकत से क्वालिटी को प्राथमिकता दें।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हम सबका एक ही मंत्र हो क्वालिटी, क्वालिटी और सिर्फ क्वालिटी। कल से आज बेहतर क्वालिटी, हम जो भी मैनुफेक्चर कर रहे हैं, उसकी क्वालिटी को बेहतर बनाने का संकल्प लें। चाहे हमारे टेक्सटाइल हों, टेक्नोलॉजी हो हो या फिर इलेक्ट्रॉनिक, यहां तक कि पैकेजिंग, इंडियन प्रोडक्ट का मतलब ही बन जाए – टॉप क्वालिटी। आईए एक्सीलेंस को हम अपना बैंच मार्क बनाए। हम संकल्प लें क्वालिटी में ना कोई कमी होगी और ना ही क्वालिटी से कोई समझौता होगा।

उन्होंने आज नेशनल वोटर डे से बात शुरू की और मतदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि जैसे लोग जन्म दिन या खासदिन की बधाइयां देते हैं, वैसे ही जब कोई युवा पहली बार मतदाता बनें, तो उसके दोस्त, पड़ोसी, मोहल्ले और गांव वाले जन्मदिन जैसी बधाई दें। मतदाता बनने के दिन को समारोह समझें, तभी लोगों खासकर युवाओं में मतदान को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने दस वर्ष पहले शुरू किए स्टार्ट-अप इंडिया के सफर की बात की और कहा इस जर्नी के हीरोज हमारे युवा हैं। जिन्होंने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर इनोवेशन किए और इतिहास में दर्ज हो रहे हैं। भारत में आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप ईको सिस्टम बन चुका है। ये स्टार्ट-अप लीक से हट के हैं। आज, वे ऐसे सेक्टर में काम कर रहे हैं, जिनके बारे में 10 साल पहले तक कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। एआई, स्पेस, न्यूक्लियर, एनर्जी, सेमी कंडक्टर, मोबिलिटी, ग्रीन हाईड्रोजन या बायोटेक्नोलॉजी आप नाम लीजिए और कोई न कोई भारतीय स्टार्ट-अप उस सेक्टर में काम करते हुए दिख जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version