Site iconSite icon AR Live News

स्टूडेंट मैनेजमेन्ट सिमुलेशन में पेसिफिक एमबीए की टीमों ने प्रथम और तीसरे स्थान पर जमाया कब्जा

pacific management student teams qualified student management simulation games get first and thirdpacific management student teams qualified student management simulation games get first and third

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित 29वें सिमुलेशन मैनेजमेंट गेम्स में सेंट्रल जोन में पेसिफिक एमबीए के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल्स में प्रथम और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन सिमुलेशन मैनेजमेंट गेम्स में मध्य भारत की ख्यातनाम मैनेजमेंट संस्थानों की कुल 48 टीमों ने हिस्सा लिया था। pacific management student teams qualified student management simulation games get first and third

डीन प्रो. दिपिन माथुर ने बताया कि क्षेत्र की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पेसिफिक फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेन्ट की सात टीमों ने भाग लिया एवं दो टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफाई किया। इन टीमों का नेतृत्व डॉ. पुष्पकांत शाकद्वीपी एवं डॉ. अली यावर रेहा ने किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऐक्रोपोलिस इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च, इंदौर एवं ऑल इण्डिया मैनेजमेन्ट एसोसिएशन (आईमा) नई दिल्ली के तत्वाधान में हुआ।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी समीना बोहरा, अक्षत जैन, जाह्नवी जैन व लिशा जैन की टीम ने प्रथम स्थान और ताहिर हुसैन, मोहित जोशी, मीत मांडोत व आर्ची पंवार की टीम तृतीय स्थान पर रही। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित हुई तथा विजेता का चयन सर्वाधिक लाभ अर्जित करने वाली टीम के अनुसार हुआ।

पेसिफिक सेन्टर ऑफ सिमुलेशन के समन्वयक डा नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने बिजनेस सिमुलेशन के बारे में जानकारी दी कि पेसिफिक सेन्टर ऑफ सिमुलेशन अपनी तरह का देश में अनूठा केन्द्र है, जो छात्रों को परिकल्पित वातावरण में व्यापार सम्बन्धी निर्णय लेने में मदद करता है। प्रबन्ध सिमुलेशन में छात्रों को एक परिकल्पित वातावरण में विभिन्न कार्यक्षेत्रों के विभिन्न प्रकार के निर्णय लेने होते हैं। उत्पादन, विपणन, वित्त एवं मूल्य रीति-नीति सम्बन्धी लिए जाने वाले निर्णय ऑल इण्डिया मैनजमेन्ट एसोसिएशन के चाणक्य नामक विशेष साफ्टवेयर में दर्ज किये जाते है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version