कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जयपुर ने एपेक्सा ग्रुप की करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई करते हुए कोटा, बूंदी और बारां में एपेक्सा ग्रुप की 15.97 करोड़ रूपए की 37 को अस्थायी रूप से अटैच किया है। अटैच की गई 37 अचल संपत्तियां एपेक्सा ग्रुप के डायरेक्टर मुरली मनोहर नामदेव, दुर्गा शंकर मेरोठा, अनिल कुमार, गिरिराज नायक, शोभा रानी और अन्य से संबंधित कृषि एवं आवासीय भूमि हैं। अटैच की गई चल संपत्ति में एपेक्सा ग्रुप का बैंक खाते में भी शामिल हैं, जिसमें 1.50 करोड़ रुपये हैं। jaipur ED attaches Apexa Group 37 properties value of Rs 16 Crore in Fraud case. all properties related to murli manohar namdev and others
ईडी ने राजस्थान पुलिस द्वारा मुरली मनोहर नामदेव और कई अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की, जिसमें आरोप है कि एपेक्सा ग्रुप ने बड़ी संख्या में निवेशकों को हाई रिटर्न का झांसा देकर 194.76 करोड़ रुपये जमा किए। ईडी जांच में पता चला कि मुरली मनोहर नामदेव ने विभिन्न सहयोगियों के साथ मिलकर एपेक्सा ग्रुप के बैनर तले धोखाधड़ी वाली स्कीम बनायीं और आम लोगों को हाई रिटर्न का झांसा देकर निवेश करवाया। जबकि आरोपियों के पास हाई रिटर्न देने के लिए कोई विश्वसनीय आधार या वैध वित्तीय व्यवस्था नहीं थी।
कोरोना के समय निवेशकों ने निवेश राशि वापस मांगी तो हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
2012 से 2020 के बीच आरोपियों ने निवेशकों से करोड़ों रूपए इकट्ठा कर लिया और बीच-बीच में निवेशकों का धन का सर्कुलेशन कर मामूली रिटर्न देकर निवेश करवाते रहे। कोविड-19 महामारी के दौरान स्थिति जब चरम पर पहुंच गई, तब बड़ी संख्या में निवेशकों ने हाई रिटर्न के साथ उनकी मूल राशि वापस मांगी तो आरोपी निवेशकों की निवेश राशि नहीं लौटा पाए और उनके पूरे घोटाले का खुलासा हो गया। बड़ी संख्या में निवेशकों ने एपेक्सा ग्रुप और इसके निदेशकों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवायीं। ईडी जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने निजी फायदे के लिए निवेशकों से एकत्रित हुआ धन एपेक्सा ग्रुप के नए वेंचर्स शुरू करने में लगा दिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

