Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: गेमजोन में भीषण आग

udaipur massive fire in game zoneudaipur massive fire in game zone

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के नवरतन कॉम्पलैक्स स्थित स्काई विला गेम जोन में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार कुछ किलोमीटर दूर तक देखा गया। आग देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी हो गयी। सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। 7 फायरब्रिगेड ने 11 फेरे लगाकर आग पर बमुश्किल काबू पाया, हालांकि तब तक गेमजोन में रखा प्लास्टिक और फाइबर का सामान, फोम के गद्दे और बच्चों के खेलने के उपकरणों सहित सबकुछ जलकर खाक हो चुका था। udaipur : massive fire in game zone

उदयपुर नगर निगम फायर ऑफिसर शिवराम मीणा ने बताया कि शाम 4.22 बजे नवरतन कॉम्पलैक्स स्थित स्काई विला गेम जोन में भीषण आग लगने की फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी। आस-पास के फायर स्टेशन से तत्काल 7 फायरब्रिगेड रवाना होकर मौके पर पहुंची। मौके पर जानकारी मिली कि गेमजोन में जब आग लगी, तब कुछ स्टाफ अंदर मौजूद था, स्टाफ ने फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्लास्टिक सामान के चलते आग ने कुछ ही देर में भीषण रूप ले लिया, इस पर सभी स्टाफ गेमजोन से सकुशल बाहर निकल गए। मौके पर पहुंची 7 फायरब्रिगेड ने 11 फेरे लगाकर करीब डेढ़ घंटे में बमुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही हादसे के समय कोई बच्चा अंदर मौजूद नहीं था और आग देख स्टाफ समय रहते बाहर निकल गया।

बताया जा रहा है कि यह गेम जोन राजसमंद के जय कच्छारा का है। 10 हजार स्क्वायर फीट में बने इस गेमजोन में ज्यादातर सामान प्लास्टिक का था, ऐसे में आग ने कुछ ही मिनट में विकराल रूप ले लिया और पूरे गेमजोन को चपेट में ले लिया। प्रथमदृष्ट्या शॉर्ट-सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version