Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में अब लीवर ट्रांसप्लांट, रोबोटिक हार्ट एवं 4 आर्म रोबोटिक जनरल सर्जरी भी हो सकेगी

udaipur liver transplant and robotic heart surgery four-arm robotic general surgery in gbh general hospital udaipurudaipur liver transplant and robotic heart surgery four-arm robotic general surgery in gbh general hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीबीएच ग्रुप के बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल एवं कैंसर हॉस्पिटल ने सर्जरी के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल करने लीवर ट्रांसप्लांट (यकृत प्रत्यारोपण) सेवा, रोबोटिक एवं मिनिमल इंवेंसिव हार्ट सर्जरी, 4 आर्म रोबोटिक जनरल सर्जरी, आर्थोपेडिक रोबोटिक सर्जरी तथा ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक की ऐतिहासिक शुरुआत एक साथ की है। यह अस्पताल दक्षिणी राजस्थान का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है, जहां एक ही परिसर में ऐसी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध हांगी। यह जानकारी शुक्रवार को जीबीएच ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने दी।

डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया कि जीबीएच ग्रुप पिछले 20 वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से उदयपुर में इलाज देने के लिए प्रयासरत रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण राजस्थान में जीबीएच हॉस्पिटल पहला हॉस्पिटल है, जहां लीवर ट्रांसप्लांट भी हो सकेगा। दिल्ली एम्स और यूएस से प्रशिक्षित और अब तक सैंकड़ों लीवर ट्रांसप्लांट कर चुके डॉ. सौरभ सिंघल जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में सेवाएं देंगे। इसके अलावा उदयपुर में पहली बार रोबोट हार्ट सर्जरी भी संभव होगी, इसके लिए अनुभवी कार्डियक सर्जन डॉ धनंजय कुमार बंसल की सेवाएं भी नियमित रूप से जीबीएच जनरल हॉस्पिटल में रहेगी। ऑपरेशन थिएटर का लाइव वीडियो : देखें कैसे होगी 4 आर्म रोबोटिक सर्जरी:-

डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने बताया उदयपुर में पहली बार जीबीएच हॉस्पिटल में रोबोटिक एवं मिनिमल इंवेंसिव कार्डियक सर्जरी भी संभव होगी। पहले कार्डियक सर्जरी के लिए बड़ा चीरा लगाकर मरीज की पूरी छाती खोलनी (ओपन हार्ट सर्जरी) करनी पड़ती थी, लेकिन अब रोबोटिक हार्ट सर्जरी में सिर्फ छोटे छेद (छोटे चीरा) से सर्जरी संभव होगी, वो भी तकनीकी रूप से से ज्यादा बेहतर और सटीक होगी। हॉस्पिटल में कार्डियेक सुविधा के लिए एक पृथक विंग तैयार की गई है, जिसमें उदयपुर के जाने-माने इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक, डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. डैनी मंगलानी, डॉ. सन्नी यादव, डॉ. हितेश यादव की टीम के साथ मिनिमल कार्डियक सर्जन डॉ. धनंजय कुमार बंसल भी जुड़ गए है।

आधुनिक जनरल सर्जरी के लिए उदयपुर का पहला 4 आर्म रोबोट भी मैन ऑपरेशन थिएटर में स्थापित किया गया हैं। जनरल सर्जरी टीम के साथ रोबोटिक एवं जनरल सर्जन डॉ. सौरभ आनंद को टीम में जोड़ा गया है। रोबोटिक जनरल सर्जरी के अलावा घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य ज्वॉइंट्स रिप्लेसमेंट के लिए ऑर्थोपेडिक रोबोट भी स्थापित किया गया है, जिससे सटिक ज्वाइंट रिप्लेमेंट संभव हो सकेंगे।

डॉ. कीर्ति जैन ने बताया कि इन चार सुविधाओं के साथ महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर क्लिनिक की भी शुरूआत भी आज बसंती पंचमी से की गई। इसमें ब्रेस्ट कैंसर सर्जन डॉ. गरिमा मेहता सेवाएं देंगी, यहां महिला स्तन संबंधी सभी बीमारियों के उपचार के लिए आ सकेंगी। इस अवसर पर डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डीन एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय जोशी, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता तिवारी, डॉ. गरिमा मेहता मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version