- 1 रूपए में शेयर दिए गए, जो भारत में एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम का सबसे कम मूल्य है
- हालिया वेस्टिंग साइकिल में शेयर की कीमत 80 फीसदी बढ़ी
- एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2022 वेस्टिंग से 300 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति बनी
- 2025 में 1200 लोगों को पहली बार एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम का फायदा मिला
नई दिल्ली,(बिजनेस न्यूज)। वेदांता लिमिटेड ने एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम निवेश के माध्यम से कर्मचारियों के लिए पिछले पांच सालों में तकरीबन 2500 करोड़ का समग्र आर्थिक प्रभाव उत्पन्न किया है। एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम 2025 के तहत 500 करोड़ रूपए से अधिक के स्टॉक विकल्प शामिल किए गए हैं, जिससे फ्रैशर्स सहित 1200 नए प्राप्तकर्ताओं को मदद मिली है। Vedanta grants rs 2500 crore in employee stock option scheme over 5 years
वेदांता का एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम मॉडल देश के सबसे समावेशी मॉडल्स में से एक है, जो प्लांट, फंक्शन्स एवं करियर के स्तर पर 40 फीसदी कार्यबल को कवर करता है। 20 साल से अधिक एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम एडमिनिस्ट्रेशन के साथ, एम्प्लॉयी ओनरशिप कंपनी की संस्कृति में शामिल हो गई है। यह फ्रैशर्स एवं शुरुआती करियर वाले उन पेशेवरों को अनुदान देता है, जो स्टैंडर्ड तीन साल के वेस्टिंग साइकिल में निर्धारित वेतन के 30 फीसदी आवंटन हेतु योग्य हैं। इस तरह वेदांता उन चुनिंदा कंपनियों में से एक बन गई है जो रिकॉर्ड वेस्टिंग पीरियड के तहत फ्रेशर्स को एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन देती है।
1 रूपए की फेस वेल्यू पर आवंटित किए
वेदांता की एम्पलॉयी स्टॉक ऑप्शन स्कीम संरचना की खास बात यह है कि जबरदस्त डिस्काउन्ट के बाद शेयर 1 रुपये की फेस वैल्यू पर आवंटित किए जाते हैं। कुछ सालों में शेयर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के साथ, खासकर अब जब वेदांता के शेयर ऑल-टाइम हाई पर हैं, इससे कर्मचारियों को काफी फायदा हुआ है। Vedanta employee stock option scheme

