Site iconSite icon AR Live News

ओएमआर शीट में हेराफेरी कर बढ़ाए अभ्यर्थियों के नंबर, चयन बोर्ड के दो अधिकारी सहित 5 को गिरफ्तार

rajasthan SOG police bust omr sheet tampering gang to increase candidates scores in recruitment examrajasthan SOG police bust omr sheet tampering gang to increase candidates scores in recruitment exam

2018 में हुई तीन भर्ती परीक्षाओं का मामला, 38 अभ्यर्थी भी एसओजी के रडार पर : तीनों भर्ती परीक्षाओं में 3212 पदों के लिए 940038 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट में हेराफेरी कर अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाने के एक बड़े खेल का एसओजी ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कर्मचारी चयन बोर्ड के दो अधिकारी, ओएमआर शीट स्कैन करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों और एक महिला अभ्यर्थी को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला साल 2018 में हुई कृषि पर्यवेक्षक, महिला सुपरवाइजर और प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षाओं से जुड़ा है। तीनों भर्ती परीक्षाओं में जिन 38 अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाए गए, वे सभी एसओजी के रडार पर हैं। rajasthan SOG police bust omr sheet tampering gang to increase candidates scores in recruitment exam rajasthan

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि प्राप्त हुई कुछ शिकायतों के आधार पर एसओजी टीम ने साल 2018 में हुई महिला अधिकारिता विभाग सुपरवाइजर, प्रयोगशाला सहायक और कृषि सुपरवाइजर तीन भर्ती परीक्षाओं की मूल ओएमआर शीट की दोबारा स्कैनिंग की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। इन भर्ती परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में हेरफेर कर नंबर बढ़ाने के आरोप में उप निदेशक (सिस्टम एनालिस्ट कम प्रोग्रामर व तकनीकी प्रमुख) संजय माथुर, प्रोग्रामर प्रवीण गंगवाल, ओएमआर शीट की स्कैनिंग करने वाली कंपनी राभव लिमिटेड, नई दिल्ली के शादान खान व विनोद कुमार गौड़ और महिला अभ्यर्थी पूनम माथुर को गिरफ्तार किया गया हैं। इनके संपर्क में आए 38 अभ्यर्थी एसओजी के राडार पर हैं।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि इन तीनों भर्ती परीक्षाओं में 3212 पदों के लिए 9 लाख 40 हजार 038 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षाएं 2019 में हुई थी। परीक्षा का परिणाम तैयार करने के लिए ओएमआर शीट्स की स्कैनिंग और डाटा प्रोसेसिंग का काम नई दिल्ली की राभव लिमिटेड को सौंपा गया था। एसओजी की पड़ताल में सामने आया कि कंपनी के कार्मिक ओएमआर शीट की स्कैनिंग के बाद कंप्यूटर सिस्टम के डाटा में छेड़छाड़ कर चुनिंदा अभ्यर्थियों के नंबर में बढ़ोतरी कर देते थे। इस तरह आरोपियों ने कई अयोग्य अभ्यर्थियों का भी चयन करवाया। जिसके बदले आरोपियों ने अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूली।

एसओजी की पड़ताल में सामने आया है कि गिरफ्तार अभ्यर्थी पूनम माथुर के परीक्षा में 63 नंबर आए थे, जबकि ओएमआर शीट में हेराफेरी कर उसके 182 नंबर दर्शाए गए। एसओजी ने बताया कि इस कंपनी ने और किन-किन भर्ती परीक्षाओं में ओएमआर शीट स्कैन करने का काम किया है, इसकी पड़ताल की जा रही है, उसके आधार पर उन भर्तियों को भी खंगाला जाएगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version