Site iconSite icon AR Live News

आईसीडीटी से बचायी मरीज की जान: बैल के सींग लगने से फट गया था दायां फेफड़ा

udaipur pmch doctors team save patient life to do ICDT procedureudaipur pmch doctors team save patient life to do ICDT procedure

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदला के चेस्ट एवं टीबी रोग विभाग के चिकित्सको ने एक 36 वर्षीय युवक के दाएं फेफड़े में इंटर कोस्टल ड्रेनेज ट्यूब (आईसीडीटी) की सफलता पूर्वक प्रक्रिया कर उसकी जान बचाई। इस प्रॉसिजर में डॉ. अतुल लुहाडिया के साथ डॉ. निश्चय, डॉ. अरविंद, डॉ. गोविंद, डॉ. साहिल, डॉ. ड्यू और तकनीशियन लोकेन्द्र, दीपक और नर्सिंग स्टाफ राम प्रसाद एवं बालू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पीएमसीएच के चेयरमेन राहुल अग्रवाल ने चिकित्सकों की पूरी टीम की सराहना करते बताया कि मरीज प्रेम सिंह ने पूरा उपचार निःशुल्क किया गया। udaipur pmch doctors team save patient life to do ICDT procedure

हॉस्पिटल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर के घासा निवासी 36 वर्षीय युवक प्रेम सिंह अपनी बहन को छोड़ने के लिए मावली से डबोक की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान डबोक चौराहे पर अचानक एक बैल से टक्कर हो गयी। बैल के सींग लगने से प्रेम सिंह का दायां फेफड़ा फट गया। घटना के बाद परिजन घायल प्रेम सिंह को स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर गए, फेफड़ा फटने से प्रेम सिंह के लिए सांस लेना कठिन हो गया था। परिजन प्रेम सिंह को बेहद गंभीर हालत में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहाँ इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ अतुल लुहाड़िया एवं उनकी टीम ने बिना समय गंवाए मरीज की जांच की और तत्काल इंटर कोस्टल ड्रेनेज ट्यूब (आईसीडीटी) की सफल प्रक्रिया की। साथ ही मरीज को ऑक्सीजन थेरेपी भी दी गई, जिससे उसकी स्थिति में तेजी से सुधार हुआ।

डॉ. अतुल लुहाड़िया ने बताया कि मरीज को न्यूमोथोरेक्स हो गया था। न्यूमोथोरेक्स एक गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें फेफड़े और छाती की दीवार के बीच की जगह (प्लूरल कैविटी) में हवा भर जाती है। इससे फेफड़ा आंशिक या पूरी तरह सिकुड़ जाता है और सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आईसीडीटी प्रक्रिया कर फेफड़े में भरी हवा निकाली गई। समय पर उपचार मिलने से प्रेम सिंह का जीवन बचाया जा सका, हॉस्पिटल पहुचंने में थोड़ी देरी भी जानलेवा हो सकती थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version