Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: दो कारों में भिड़ंत, 4 की मौत, 4 घायल

udaipur four young boy died in car accidentudaipur four young boy died in car accident

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र में नेला तालाब के पास हाईवे बाईपास पर शुक्रवार देर रात दो कारों में हुई भीषण भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गयी, जबकि चार युवक घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक चारों युवक उदयपुर के ही रहने वाले थे, इनमें एक का जन्मदिन था, धार्मिक कार्यक्रम में सभी लोग शामिल हुए थे, इसके बाद युवक चाय पीने हाईवे पर निकले थे। udaipur four young boy died in car accident in savina udaipur : Two cars collide on ahmedabad highway bypass udaipur

सवीना थानेदार अजयराज सिंह ने बताया कि हादसे में सवीना के पलोदड़ा हाउस निवासी मोहम्मद अयान (17) पुत्र अब्दुल रहमान, गुलाम ख्वाजा (17) पुत्र गनी मोहम्मद, बरकत कॉलोनी सवीना निवासी आदिल कुरैशी (14) पत्र अब्दुल नदीम कुरैशी और मल्लातलाई निवासी शेर मोहम्मद (19) की मौत हुई है। जबकि इन चारों के साथ कार में मौजूद दो युवक और दूसरी कार में सवार दो युवक घायल हैं, इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक मोहम्मद अयान का शुक्रवार को जन्मदिन था। रात को सभी दोस्तों ने अयान का जन्मदिन मनाया। इसके बाद अयान सहित 6 दोस्त धार्मिक कार्यक्रम मिलाद-ए-महफिल में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद देर रात ये छह दोस्त चाय पीने के लिए अहमदाबाद हाईवे बाईपास पर कार से जा रहे थे। तभी नेला तालाब के पास रॉन्गसाइड पर इनकी कार की सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से भीषण भिड़ंत हो गयी। सामने से आयी दूसरी कार राजगढ़ चूरू से वापी गुजरात की तरफ जा रही थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और दोनों ही कारों में सवार युवक बरी तरफ फंस गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारों में फंसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार सवार छह दोस्तों में तीन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दो युवक गंभीर घायल हैं। वहीं वापी जा रही कार सवार दो युवक भी घायल हैं। चारों का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version