Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः रात का पारा गिरा,ठिठुरन फिर बढ़ी

weather update udaipur Rajasthanweather update udaipur Rajasthan

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। तेज सर्दी से हल्की राहत मिलने के बाद उदयपुर में न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होने से उदयपुर में सुबह शाम सर्दी का असर फिर से तेज हो गया है। उदयपुर में एक बार फिर रात का तापमान औसत से नीचे आ गया है। udaipur weather

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उससे पहले 15 जनवरी को 7 डिग्री और 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिन से रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। इस कारण ठिठुरन फिर बढ़ गई है। हालांकि कोहरे का असर धीरे-धीरे कम हो गया है। माउंट आबू में कुछ जगह सुबह के समय हल्की बर्फ की परत जमी नजर आई। udaipur weather

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version