Site iconSite icon AR Live News

एस्कॉर्ट सर्विस में लिप्त निकली गैंगरेप पीड़िता: पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

udaipur gang rape victim to be involved in escort service police arrest two accused of rapeudaipur gang rape victim to be involved in escort service police arrest two accused of rape

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दुष्कर्म पीड़िता एस्कॉर्ट सर्विस में लिप्त हो एक महीने पहले मुंबई से उदयपुर फ्लाईट से आयी थी।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि दुष्कर्म के आरोप में पडावली, गोगुंदा निवासी करण सिंह पुत्र अनार सिंह और डूंगरपुर निवासी हितेश पुत्र भूरालाल को गिरफ्तार किया है। अनुसंधान में सामने आया कि पीड़िता एस्कॉर्ट सर्विस में लिप्त होकर करीब एक माह पूर्व मुंबई से उदयपुर आई थी। 12 जनवरी की रात आरोपी करण ने मित्र हितेश एवं नौकर के सहयोग से अपने फार्म हाउस में प्रार्थीया की इच्छा के विपरित उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे में डीएसपी पश्चिम राजेश यादव, थानाधिकारी रविन्द्र चारण और प्रशिक्षु आरपीएस जगदीश चन्द्र विश्नोई की मुख्य भूमिका रही है।

वर्षों से इवेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे शहर के कई आर्टिस्ट और ईवेंट कंपनियों का मानना है कि कुछ लोग इवेंट की आड़ में गलत काम कर पूरी इंडस्ट्री को बदनाम कर रहे हैं। जबकि ऐसे लोगों का इवेंट या इवेंट इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं होता।

महिला ने सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी थी, कि वह मुंबई की रहने वाली है और इवेंट का काम करती है। एक महीने पहले उदयपुर से करण ने फोन पर संपर्क कर बताया कि उसका उदयपुर में मैरिज गार्डन होटल है। जिस पर इवेंट का काम करने वालों की जरुरत है। करण ने नौकरी के लिए उदयपुर बुलाकर सुनसान जगह स्थित फार्महाउस पर ठहराया। महिला को उदयपुर आए 10 दिन ही हुए थे, कि आरोपी करण ने उसे काम पर जाने का बताकर किसी अनजान व्यक्ति के साथ भेजकर गलत काम करने को बोला तो उसने मना कर दिया। इस बात पर करण नाराज हो गया उसे फार्महाउस में बंद कर दिया। 12 जनवरी की रात आरोपी करण ने मित्र हितेश और भूरा के सहयोग से महिला के साथ दुष्कर्म किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version