Site iconSite icon AR Live News

मासूम है यूडीए अफसरः कलेक्टर के सामने खुल गई पोल

Udaipur Collector Namit Mehta informed UDA officials about the reality of illegal hill cutting in the Kailashpuri udaipurUdaipur Collector Namit Mehta informed UDA officials about the reality of illegal hill cutting in the Kailashpuri udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हमारे यूडीए यानी उदयपुर विकास प्रधिकरण के अधिकारी बहुत मासूम है। जिला कलेक्टर नमित मेहता आए दिन बैठके लेकर पहाड़ियों को काटने वालों पर सख्ती के निर्देश दे रहे। उसके बावजूद पहाड़ियों को काटने वालो पर सख्ती नहीं हो रही। क्योंकि…. हमारे यूडीए के अफसर बहुत मासूम है। इनकी मासूमियत और सहानुभूति के चलते ही पहाड़ियां छलनी हो रही है। इसको देखते हुए प्रकृति और आने वाली पीढ़ियां जिम्मेदारों को माफ नहीं करेगी। illegal hill cutting in udaipur

कलेक्टर नमित मेहता आज गुरुवार को अचानक यूडीए आयुक्त आयुक्त राहुल जैन व यूडीए तहसीलदार अभिनव शर्मा सहित यूडीए की तहसील शाखा के जिम्मेदारों को लेकर कैलाशपुरी क्षेत्र की पहाड़ियों के बीच पहुंचे। मासूम निगाहों को कुछ नजर आया हो या नहीं, लेकिन काले रंग का चश्मा लगाए जिला कलेक्टर ने चश्मा उतारे बिना ही यूडीए के अफसरों को बताया कि देखो कैसे पहाड़ियां छलनी हो रही है…। शहर के एकदम करीब के क्षेत्र में छलनी हुई पहाड़ियों को देखकर कलेक्टर नमित मेहता के चेहरे पर गुस्सा भी था और वे हैरान भी दिखे। illegal hill cutting in udaipur

बैठकों में निर्देश देने के बावजूद पालना नहीं करने पर कलेक्टर ने आज छलनी हुई पहाड़ियों के पास से ही एक बार फिर यूडीए के मासूम अफसरों से कहा कि ऐसा नहीं चलेगा। ऐसे तो पहाड़ियां खत्म हो जाएगी हम सख्त एक्शन कब लेंगे ?। कलेक्टर ने कहा कि पहाड़ियों को छलनी कर जो भी अवैध निर्माण हुए है उनको ध्वस्त करो और अवैध रास्तों को भी तहस नहस करो। अरावली में हो रहे अवैध अतिक्रमण और अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करूंगा। कलेक्टर ने यूडीए आयुक्त राहुल जैन को पूरे क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाने के निर्देश भी दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version