मकर संक्रान्ति पर पतंगोत्सव : गीतांजली विश्वविद्यालय, विद्या भवन स्कूल और प्रशासन सहित विभिन्न संगठनों की ओर से उड़ाई गयीं पतंगें, हुए पारंपरिक खेल
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मकर संक्रान्ति के अवसर पर बुधवार को शहर में प्रशासन, विभिन्न संगठनों और संस्थानों की ओर से पंतगोत्सव मनाया गया और सितोलिया खेल की भी धूम रही। जहां गीतांजली विश्वविद्यालय के परिसर से रंग-बिरंगी पतंगे पूरी दोपहर आसमान में डटी रहीं, तो स्टाफ ने सितोलिया खेल में भरपूर आनंद किया। प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से फतहसागर झील किनारे और सज्जनगढ़ दुर्ग से पतंग उड़ायी गयी। विद्या भवन सीनियर सैकंडरी स्कूल में सितोलिया सहित अन्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं हुईं। udaipur makar sankranti people flying kites and playing satoliya
मकर संक्रांति पर चारों ओर उत्सव का माहौल दिखायी दिया। पतंगोत्सव में शामिल हर व्यक्ति अपनी पतंग को ज्यादा उंची करने और प्रतिद्वंद्वी से अपनी पंतग कटने से बचाने की कोशिश में जुटा रहा, इस दौरान प्रतिद्वंद्वी की पतंग काट दी तो सहर्ष ही वो काटा की आवाजें खूब गूंजीं।
गीतांजली विश्वविद्यालय के परिसर में पतंगें छायी रहीं
गीतांजली विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परिसर में रंग-बिरंगी पतंगें छायी रहीं। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की लीडरशिप टीम, प्राध्यापकगण, स्टूडेंट्स और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने सामूहिक रूप से पतंग उड़ाने और पारंपरिक खेल सितोलिया खेलकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।
झील किनारे और सुरम्य पहाड़ियों में गूंजा वो काटा, सितोलिया की भी रही धूम
चारों ओर दिखा उत्सव का माहौलकलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से फतहसागर पाल, गणगौर घाट, मोतीमगरी और सज्जनगढ़ दुर्ग पर पतंगोत्सव आयोजित किया गया। पतंग उत्सवों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, पर्यटकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।
पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन
विद्या भवन सी.सै. स्कूल, रामगिरी में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के अंतर्गत प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर दौड़, बाधा दौड़, वॉलीबॉल थ्रो एवं नींबू दौड़ जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गई। वहीं उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए वॉलीबॉल थ्रो, सितोलिया तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं कराई गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक खेलों से परिचित कराना और आपसी सौहार्द, सहयोग बढ़ाना था।
झामर कोटड़ा में भी उड़ी पतंगें
राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड की झामर-कोटड़ा जिंक-सीसा खदान क्षेत्र में भी मकर संक्रांति एवं पतंग उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। आरएसएमएमएल के समूह महाप्रबंधक आर के शर्मा एवं महाप्रबंधक खान राजीव वर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

