Site iconSite icon AR Live News

सरकारी स्कूलों में बांटे स्वेटर-स्टेशनरी : अब बच्चों को शीत लहर में भी स्कूल आने में नहीं होगी परेशानी

rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater vitran in wada ghati school girwarajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater vitran in wada ghati school girwa

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर द्वारा सेवा मन से अभियान के तहत मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को गिर्वा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय वाड़ी घाटी में बच्चों को स्वेटर और स्टेशनरी वितरित की गई। इसी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय फांदा स्कूल में भी सोमवार को बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित किए गए। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution

संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि उदयपुर से करीब 24 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत उन्दरी खुर्द में उदयपुर-झाड़ोल हाइवे किनारे के गांव का स्कूल होने के बावजूद बच्चे स्वेटर के अभाव में ठिठुरते हुए स्कूल आने मजबूर थे। बच्चों के पास स्वेटर नहीं होने की जानकारी मिलने पर संस्थान सचिव लकी जैन व कोषाध्यक्ष रीना जैन के साथ टीम स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को स्वेटर वितरित किए। बच्चो को स्टेशनरी भी वितरित की गई। स्कूल के आसपास रहने वाले कुछ अन्य बच्चों को भी उनकी जरूरत को देखते हुए संस्थान की तरफ से उनको भी स्वेटर वितरित किए। rajasthan samaj seva sansthan udaipur sweater distribution

वाड़ी घाटी स्कूल प्रधानाध्यापक शाहीन परवीन ने बताया कि पहाड़ियों से घिरा हुआ स्कूल होने से इस क्षेत्र में ठंड का असर भी आमतौर पर अधिक रहता है। शीत लहर में भी बच्चे बिना स्वेटर स्कूल आते है। इस कारण आए दिन बच्चो के बीमार पड़ने की समस्या भी बनी रहती है। अब स्वेटर की सुविधा मिलने से तेज सर्दी में भी बच्चों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। स्वेटर मिलने के बाद बच्चे भी जोश के साथ बोले कि अब हम रोज स्कूल आएंगे।

फांदा स्कूल: स्वेटर और टोपी मिलते ही सर्दी की चिंता से मुक्त नजर आए छोटे छोटे बच्चे

राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा गिर्वा ब्लॉक के फांदा स्कूल में बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित किए। उदयपुर-झाड़ोल रोड पर पोपल्टी पंचायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय फांदा में स्वेटर के अभाव में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल में पढ़ाई करने मजबूर थे। संस्थान द्वारा सभी बच्चों को स्वेटर और ऊनी टोपी वितरित किए। इस दौरान संस्थान सचिव लकी जैन,कोषाध्यक्ष रीना जैन, संस्थान की सेवा टीम से सोनल जैन और विआन जैन भी मौजूद रहे।

फांदा स्कूल प्रधानाध्यापक माया कुमावत और स्टाफ ने संस्थान के प्रयास की सराहना की और कहा कि पहाड़ियों के बीच यह स्कूल आमतौर पर दानदाताओं की पहुंच से दूर ही रहता है। चारों तरफ पहाड़ियों से घिरे स्कूल के आसपास मोबाइल नेटवर्क भी बहुत मुश्किल से मिलता है। राजस्थान समाज सेवा संस्थान को बच्चों की परेशानी की जानकारी मिलते ही तत्काल बच्चों के लिए स्वेटर और ऊनी टोपी की व्यवस्था कर दी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version