Site iconSite icon AR Live News

एसीबी में खान विभाग के अधिकारी, क्रेशर मालिक व ठेकेदारों के खिलाफ FIR दर्ज: अवैध खनन को वैध बताकर किया घोटाला

rajasthan ACB registered FIR against mining officials crusher owners and contractors for mining Scam in bharatpurrajasthan ACB registered FIR against mining officials crusher owners and contractors for mining Scam in bharatpur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जांच में अवैध खनन को वैध बताकर करोड़ों का घोटाला कर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने का खुलासा हुआ हैं। एसीबी चौकी भरतपुर ने प्राथमिक जांच के बाद अवैध खनन को वैध खनन दिखाकर सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में खान विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, क्रेशर मालिक और ठेकेदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

एसीबी ने तत्कालीन खनिज अभियंता भरतपुर हाल खनिज अभियंता कोटा रामनिवास मंगल, खनिज कार्यदेशक द्वितीय वीरेन्द्र कुमार, तत्कालीन खनिज अभियंता राजेन्द्र सिंह, तत्कालीन सर्वेयर संजू सिंह, तत्कालीन कार्यदेशक प्रथम भीम सिंह, लीज मालिक अभिषेक तंवर, क्रेशर मालिक जेपी एण्ड ब्रॉस, श्री पारस इन्फ्रा, सीडीएस इन्फ्रा, श्री बालाजी एण्ड कम्पनी, शुभ लाभ स्टोन क्रेशर, रॉयल्टी ठेकेदार मैसर्स देव दशरथ व अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया है।

एसीबी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि खनिज विभाग भरतपुर के खनि अभियंता, कर्मचारी व क्रैशर मालिकों व रॉयल्टी ठेकेदारों द्वारा बन्द पड़ी खदानों के रवन्नों का दुरूपयोग कर अवैध खनन कराया जा रहा है। इस पर विभाग ने शिकायत की जांच की, तो आरोपियों के लाखों टन खनिज सम्पदा का अवैध खनन कर रखन्नों का दुरूपयोग कर उसे वैध खनन दिखाने और पद का दुरूपयोग करते हुए सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने का खुलासा हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version