नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। कॉमनवेल्थ देशों के 60 से अधिक स्पीकर तीन दिनों तक भारत में होने वाले 28वें CSPOC सम्मेनल में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं। देश के संसद परिसर में ही 14 से 16 जनवरी तक यह सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में उद्देश्य संसदीय मूल्यों, लोकतांत्रिक शासन और संस्थागत सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श करना है। Parliament of India is hosting the 28th Conference of Speakers and Presiding Officers of the Commonwealth (CSPOC) 2026
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने “संसद CSPOC 2026 मोबाइल ऐप और वेब आधारित इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम” विकसित और लॉन्च किया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बताया कि यह एक व्यापक, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी पर आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे कॉन्फ्रेंस को-ऑर्डिनेशन, सुविधाओं के उपयोग, समन्वय एवं जानकारी के प्रसार के सभी पहलुओं को डिजिटल रूप से पहुचाने के लिए डिजाइन किया गया है। वेब आधारित इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह से कार्यरत हो गया है, जबकि मोबाइल ऐप 14 जनवरी 2026 से पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।
यह पहली बार है कि CSPOC 2026 में वेब-बेस्ड इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। कॉन्फ्रेंस के लिए सभी प्रतिनिधियों का रजिस्ट्रेशन इसी वेब-बेस्ड इवेंट मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल करके किया गया है। CSPOC 2026 पार्टिसिपेशन के मामले में ऐतिहासिक है, इसमें 67 मेंबर पार्लियामेंट में से 61 प्रेसाइडिंग ऑफिसर हिस्सा ले रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

