Site iconSite icon AR Live News

बास्केटबॉल, शूटिंग प्रतियोगिता की ट्रॉफियों का अनावरण

Basketball and shooting competition trophy unveiled by in udaipur arth group ceo dr arvinder singhBasketball and shooting competition trophy unveiled by in udaipur arth group ceo dr arvinder singh

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लेकसिटी वेटरन्स 40 बास्केटबॉल क्लब, उदयपुर द्वारा आयोजित की जा रही 40़ आयु वर्ग की बास्केटबॉल और शूटिंग प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि अर्थ ग्रुप ऑफ कंपनीज के डायरेक्टर डॉ अरविंदर सिंह ने क्लब के वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में ट्रॉफियों का अनावरण हुआ। | dr arvinder singh | ARTH Udaipur | arth group ceo dr arvinder singh | udaipur news | dr. arvinder singh |

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. अरविंदर सिंह ने कहा कि 40 वर्ष की आयु के बाद भी स्वयं को शारीरिक रूप से फिट रखना न केवल संभव है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। मोबाइल और टीवी की दुनिया से बाहर निकलकर खेलों से जुड़ना आज समय की आवश्यकता है। उन्होंने लेकसिटी वेटरन्स 40 बास्केटबॉल क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लब वरिष्ठ नागरिकों को खेलों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहा है। अंत में क्लब के वरिष्ठ प्रशिक्षक दलजीत महावर ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, उद्देश्य और आयोजन से संबंधित जानकारी साझा की तथा उपस्थित अतिथियों व सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version