Site iconSite icon AR Live News

सूर्यगायत्री के “रामं भजे” भजनों के साथ भक्तिरस से हुए सराबोर

Ramam Bhaje bhajan sandhya with sooryagayathri held in Auditorium of Geetanjali University UdaipurRamam Bhaje bhajan sandhya with sooryagayathri held in Auditorium of Geetanjali University Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली विश्वविद्यालय के सभागार में शनिवार को युवा गायिका सूर्यगायत्री #sooryagayathri के सुरों के साथ “रामं भजे” भव्य वैदिक-भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। सूर्यगायत्री द्वारा प्रस्तुत भजनों ने पूरे सभागार को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। उन्होंने महागणपतिम्, रामं भजे, ठुमक चलत रामचंद्र, राम को देख कर, श्रीरामचंद्र कृपालु, सीतापति संकीर्तन, रघुवर तुमको, मेरे घर राम आए हैं, भारत देश तथा हनुमान चालीसा का अत्यंत भावपूर्ण और शास्त्रीय गायन प्रस्तुत किया। “Ramam Bhaje” bhajan sandhya with sooryagayathri held in Auditorium of Geetanjali University Udaipur

AIM For Seva एवं आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के अंतर्गत हुई इस भक्ति संध्या की अध्यक्षता गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने की। इस अवसर पर पेसिफिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चैयरमेन बीआर अग्रवाल, गीतांजली ग्रुप के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, AIM For Seva एवं आर्ष विद्या तीर्थ से जुड़े संतगण, आचार्यगण, शिक्षाविद् एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर गीतांजली ग्रुप के चेयरमैन जेपी अग्रवाल ने कहा कि AIM For Seva एवं आर्ष विद्यातीर्थ द्वारा सुदूर एवं वंचित अंचलों के बच्चों को संस्कारयुक्त सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करना अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा तभी पूर्ण होती है जब उसमें सेवा-भाव जुड़ा हो। गीतांजली विश्वविद्यालय इसी मूल भावना के साथ कार्य कर रहा है। वेद-पाठ एवं स्तोत्र-पाठ करते बच्चों को देखकर गहन आत्मिक प्रसन्नता हुई है।

26 जनवरी 2006 को केरल के कोझिकोड जिले के शांत ग्राम परम्मेरी में जन्मीं सूर्यगायत्री ने अल्प आयु में ही भक्ति एवं आध्यात्मिक संगीत के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बनाई है। उनके पिता पीवी अनिल कुमार, कोझिकोड आकाशवाणी के प्रतिष्ठित कलाकार हैं, जबकि माता पीके दिव्या एक संवेदनशील कवयित्री हैं।

सूर्यगायत्री भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, कनाडा एवं कतर जैसे देशों में भी अपनी प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उनके संगीत जीवन का एक विशेष क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूर्यगायत्री द्वारा गाए गए श्रीरामचंद्र कृपालु भज मन, भजन को सोशल मीडिया पर साझा किया, जो आज भी श्रीराम मंदिर में गूंजता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version