Site iconSite icon AR Live News

कोहरा और शीत लहर : आमजन पर दिख रहा असर

fog and cold wave in rajasthanfog and cold wave in rajasthan

उदयपुर एआर लाइव न्यूज। उदयपुर सहित राजस्थान के कई भागों में तेज ठंड का असर बना हुआ है। कुछ जगह पाला भी गिरा है। उदयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर,लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों, उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा। fog and cold wave in rajasthan

राजस्थान में बीती रात कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से भी कम रहा। इन क्षेत्रों में आमजन पर ठंड का असर ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार दौसा में 3.5 डिग्री सेल्सियस, अलवर 3.6, श्रीगंगानगर 3.9, फतेहपुर 3.9, नागौर 4.2, कुचामन 4.4, जैसलमेर 4.5, पिलानी 4.5, लूणकरनसर 4.6, माउंट आबू 4.8 और सीकर में रात का तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। fog and cold wave in rajasthan

शनिवार को राजस्थान सहित पंजाब के कई हिस्सों, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों और जम्मू और बिहार के कुछ छिटपुट इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। देश के कई भागों में कोहरे के असर से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-7 दिनों के दौरान उत्तर.पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है और अगले 2-3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश,उत्तर-पूर्वी भारत और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग अलग हिस्सों में भी यही स्थिति रहेगी।

राजस्थान में 10 जनवरी को शीत दिवस और कुछ अलग अलग इलाकों में 11 से 14 तारीख के दौरान शीत लहर की बहुत संभावना है। कुछ अलग.अलग इलाकों में 12 और 13 तारीख को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति की बहुत संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, ओडिशा में 11 और 12 तारीख को उत्तराखंड, झारखंड और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 11 जनवरी को शीत लहर की स्थिति की बहुत संभावना है।

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के प्रभाव के कारण तमिलनाडु में आज 10 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और 11 जनवरी को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 10 से 12 जनवरी के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की बहुत अधिक संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version