Site iconSite icon AR Live News

शीत लहर के दौर के बीच राजस्थान में कई जगह हुई मावठ की बारिश

Rainfall in several parts of RajasthanRainfall in several parts of Rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के कई भागों में कोहरे और शीत लहर का दौर जारी है। इसी बीच गुरूवार रात और शुक्रवार तड़के प्रदेश में कई जगह मावठ की बारिश होने से ठंड का असर और तेज हो गया है। Cold wave continues in Rajasthan

मौसम विभाग के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। झुंझुनूं में 5 मिलीमीटर, पिलानी 4, लक्षमणगढ़ 2, फ़तेहपुर 2, तिजारा में 1 और पश्चिमी राजस्थान के नागौर में 1 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

मावठ से फसलों को फायदा होगा। खैरथल-तिजारा क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे। उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय लोगों को कुछ जगह हल्की बर्फ की परत जमी हुई भी नजर आयी। Rainfall in several parts of Rajasthan

बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही। पश्चिमी राजस्थान में भी ठंड का असर बना रहा। पूर्वानुमान अनुसार राजस्थान के उत्तरी भागों में आगामी दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट होने की व कहीं कहीं शीत लहर चलने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा निम्न दबाव पिछले 6 घंटों में करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ा है। इसके उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ते रहने और 10 जनवरी दोपहर तक त्रिकोमाली और जाफना के बीच उत्तरी श्रीलंका के तट को पार करने की पूरी संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version