उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नारायण सेवा संस्थान द्वारा निर्मित उदयपुर के कुम्हारों का भट्टा स्थित वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी दिग्यांगों के जीवन में एक नयी उम्मीद बनकर उभरा है। यहां दिव्यांगजन को उपचार से लेकर पुनर्वास तक की सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध करायी जाएंगी। 11 मंजिला वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी 2 लाख 40 हजार वर्ग फीट में निर्मित पूर्णतः वातानुकूलित विशाल भवन है। आधुनिक चिकित्सा की नवीनतम सुविधाएं ही दिव्यांगों के लिए खास है, जिनकी मदद से दिव्यांगजन को नया जीवन मिल सकेगा। narayan seva sansthan world of humanity 450 bedded hospital treatment with advanced technology
नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 450 बेड के इस हॉस्पिटल में दो मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर हैं, जहां हड्डी, पोलियो, क्लबफुट व अन्य शल्य चिकित्सा की उन्नत तकनीकों का उपयोग होगा। अत्याधुनिक फिजियो और रिहैबिलिटेशन सेंटर है, जहां ऑपरेशन के बाद तेजी से रिकवरी में मदद मिलेगी। कृत्रिम हाथ-पैर एवं ऑर्थोटिक उपकरणों का उत्पादन केंद्र, जिससे साइज लेकर उपकरण मौके पर ही तैयार और प्रदान किए जाएंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी के परिसर में आने के बाद दिव्यांगजन का उपचार, ऑपरेशन, कृत्रिम हाथ-पैर सहित सभी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी।
स्वरोजगार प्रशिक्षण भी यहीं देंगे
वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में उपचार के बाद दिव्यांगजन को परिसर में ही बनाए गए प्रशिक्षण केन्द्र पर स्वरोजगार संबंधित ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि यहां से निकलने के बाद वह आत्मनिर्भर रहे। केंद्र पर मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर प्रशिक्षण, फैशन डिजाइनिंग, टेलरिंग, मैकेनिकल कौशल आदि की ट्रेनिंग वर्कशॉप चलेंगी। विशेष योग्य बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय भी यहीं उपलब्ध होगा। यह सबकुछ भी निशुल्क रहेगा।
वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी की खासियत
यहां विशेष रूप से ग्रीन और सस्टेनेबल बिल्डिंग, सोलर पावर प्लांट, आरओ प्यूरीफाइड वॉटर सिस्टम, पूरी तरह से एयर-कंडीशन्ड बिल्डिंग, सीपी पार्क- खास तौर पर डिज़ाइन किया गया थेरेपी ज़ोन, 3-डी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी, बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम, एक्सेस कंट्रोल सिस्टम, एनएबीएच एक्रेडिटेड हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस्ड वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सेंट्रल हॉट वॉटर जनरेटर, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सेंट्रल फैब्रिकेशन यूनिट, लेजर-बेस्ड पेशेंट डायग्नोसिस, फाइव-फंक्शनल एम्बेडेड पैनल बेड और कैड-कैम टेक्नोलॉजी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ प्रमुख रूप से शामिल हैं।
क्लिक कर यह भी पढ़ें : वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी के लिए क्या बोले राष्ट्रीय संत पुलक सागर महाराज
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

